बलरामपुर। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर खुर्द गांव में चोरों ने एक घर से दो लाख नकदी व जेवर पार कर दिया है। पीड़ित परिवार ने उतरौला कोतवाली की पुलिस को मामले में तहरीर दी है। उतरौला कोतवाली की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर खुर्द निवासी सतीश पांडेय ने मंगलवार को बताया कि वह जब सुबह उठे तो उनके घर के सारे सामान बिखरे हुए थे। सतीश ने अपने बड़े भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य, चंद्र प्रकाश पांडेय, अविनाश पांडेय, अशोक कुमार पांडेय व विनोद पांडेय आदि को घटना की सूचना दी।
घर में जांच पड़ताल के बाद पता चला कि चोरों ने मुख्य व अन्य दो दरवाजों को काटकर घर में प्रवेश किया। आलमारी को तोड़कर चांदी का हार, बेल्ट, सिक्के व सोने से भरा बैग और नकदी उठा ले गए हैं जिसमें 50 हजार नकदी व डेढ़ लाख रुपये के जेवर शामिल हैं।
सतीश ने मामले की तहरीर उतरौला कोतवाली के पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।