फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गांवों में बकरी-मुर्गी का उपचार करेंगी 48 पशु सखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से चयनित 48 महिलाओं को पशु सखी का प्रशिक्षण दिया गया है। यह महिलाएं अब गांवों में बकरी व मुर्गियाें का उपचार कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उपायुक्त मंजू त्रिवेदी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बकरी व मुर्गी आदि के उपचार में सहयोग करेंगी। छह विकास खंड से समूह की 48 महिलाओं को नज संस्था से टेक्निकल सपोर्ट यूनिट का प्रशिक्षण गोंडा के झंझरी ब्लॉक में दिलाया गया है। इसमें श्रीदत्तगंज, तुलसीपुर, हरैया सतघरवा, गैसड़ी, उतरौला व पचपेड़वा से आठ-आठ महिलाओं को पशु चिकित्सक के रूप में तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य गांवों में समय से पशुओं का टीकाकरण व पशु पालकों के घरों का भ्रमण कर पशुओं का उपचार करना है। टीकाकरण आदि कार्य पर महिलाओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें