बलरामपुर। बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल इटईमैदा में गन्ना बेचकर घर लौटे रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर तप्पाबांक निवासी राजाराम (36) सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल इटईमैदा में गन्ना बेचकर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में छितरपारा गांव के पास झपकी आने पर वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और ट्राॅली की पहिया के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें सीएचसी उतरौला पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गैड़ास बुजुर्ग दुर्विजय ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। राजाराम अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गए हैं। पत्नी मनीषा का रो-रोकर हाल बेहाल है। (संवाद)