फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 बेरोजगारों को कारोबार करने का मिलेगा लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 40 अल्पसंख्यक कारोबारियों को अपना कारोबार चमकाने का लोन मिलेगा। टर्म लोन लेने के लिए 57 अल्पसंख्यक बेरोजगार युवक युवतियां विकास भवन सभागार में मंगलवार को साक्षात्कार में शामिल हुई। सीडीओ रिया केजरीवाल की अध्यक्षता में साक्षात्कार के लिए टीम गठित की गई। साक्षात्कार में सफल होने वाले बेरोजगारों को कारोबार करने के लिए लोन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय टीम ने टर्म लोन लेने वाले बेरोजगार अल्संख्यक युवक-युवतियां का साक्षात्कार लिया। पीडी अनिल कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लखनऊ के फील्ड आफीसर श्यामा कुमार, सदस्य सचिव जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकरी पवन कुमार सिंह व सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अखिलेश कुमार आदि ने अल्पसंख्यक बेरोजगार युवक युवतियों से टर्म लोन योजना से कारोबार करने के संबंध में साक्षात्कार के दौरान सवाल जवाब किए।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में शासन स्तर से जिले के 40 बेरोजगार अल्पसंख्यक युवक युवतियों को टर्म लोन योजना में 60 लाख का बजट देने के लिए निर्धारित किया है।
विज्ञापन

साक्षात्कार में 60 अल्पसंख्यक बेरोजगार युवक-युवतियां शामिल हुए हैं जिनमें से 40 का चयन किया जाएगा। शासन स्तर से मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्घ, जैन व पारसी वर्ग को लाभान्वित करने के उद्देश्य से संचालित हो रही है।
छह प्रतिशत ब्याज पर एग्रीकल्चर एंड एलाईड, टेक्निकल ट्रेडर्स, बिजनेस, आर्टिजन व ट्रांसपोर्ट एंड सर्विस सेक्टर परियोजनाओं पर लोन मिलेगा। लोन की वापसी पांच वर्षों में 20 सामान्य तिमाही किस्तों में होगी। परियोजना लागत का 90 प्रतिशत एनएमडीएएफसी से दिया जाएगा। परियोजना पर पांच-पांच प्रतिशत यूपी एमएफडीसी की तरफ से लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें