फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन का फरमान, सांसत में यात्रियों की जान

विज्ञापन
बलरामपुर के बस स्टेशन मोड़ के पास वाहन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। सुल्तानपुर में मंगलवार को हो रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण जिले के दैनिक यात्रियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के निर्देश पर परिवहन निगम बलरामपुर डिपो की 72 में से 40 बसें प्रधानमंत्री कार्यक्रम में भेज दी गई है। यात्री प्राइवेट व डग्गामार वाहनों में जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। यही नहीं यात्रियों की यह परेशानी आगामी बुधवार को समाप्त होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने वाले समर्थकों को ढोने के लिए इन बसों को सुल्तानपुर भेजा गया है। 72 में से 40 बसे जाने से अब डिपो में मात्र 32 बसें ही बची है। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, झांसी, बांदा, प्रयागराज व वाराणसी के रूट की नियमित समय से चलने वाली कई सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं।
वहीं जनपद के पाकेट रूट पर चलने वाली सेवा भी बंद हो गई है। जिले से होकर गुजरने वाली इक्का दुक्का रेल गाड़ियों का कई स्टेशनों पर ठहराव ही नहीं है। डिपो में सोमवार को यात्री परेशान दिखे।
विज्ञापन

यात्री शकीना, राहुल पांडेय, परवेज, मोहित व शबीना आदि ने बताया कि बस न मिलने के कारण उन्हें भारी कठिनाई हो रही है। ऐसे में प्राइवेट बसों व डग्गामार वाहनों की खूब चांदी हो रही है।
इन वाहनों के चालक परिचालक सवारियों का भूसे की तरह वाहनों में भर रहे हैं। यात्रियों की जान जोखिम में है। टैम्पो में 15 से 20 सवारियां ढोई जा रही है। बस अड्डो और टैक्सी स्टैंडों पर लोग घंटो वाहनों का इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों ने यात्रा भी स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें