बलरामपुर। बकाया राजस्व वसूली के लिए बिजली विभाग ने बुधवार से पांच दिवसीय महाअभियान का शुभारंभ कर दिया है। महाभियान को सफल बनाने के लिए दोनों डिवीजन में 22 टीमों ने गहन छापेमारी की। बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बकाया बिजली बिल का भुगतान करने की सलाह दी गई।
अधीक्षण अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि छह दिवसीय महाभियान चलाने के लिए बलरामपुर डिवीजन में सात और तुलसीपुर डिवीजन में 15 टीमों का गठन किया गया है। पहले दिन बिजली चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति पर तुलसीपुर थाना में गठित टीम ने एफआईआर दर्ज करा दिया है। बिजली बिल का 24.13 लाख रुपये बकाया होने पर 305 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। महाभियान के पहले दिन 1622 उपभोक्ताओं से 42 लाख रुपये की बकाया वसूली की गई है। आठ उपभोक्ताओं के 16 किलोवाट का लोड बढ़ाया गया है। 17 उपभोक्ताओं के घर के अंदर लगे मीटर बाहर लगवाए गए हैं।