फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट के 2410 वोटों की पहले होगी गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पोस्टल बैलेट के 2410 वोटों की सबसे पहले गिनती होगी। आधे घंटे बाद 1857 ईवीएम के 792776 वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। सदर व उतरौला में 35-35 और गैसड़ी में 31 व तुलसीपुर में 33 चक्रों की काउंटिंग कराई जाएगी। काउंटिंग पूरी होने के बाद संबंधित विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक अनिवार्य रूप से रैंडम तरीके से पांच-पांच मतदेय स्थलों के ईवीएम में भरे वोटों की मिलान वीवीपैट से करेंगे। मंडी समिति में 10 मार्च को सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू कराने की सभी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान के बाद अब मंडी समिति परिसर में 10 मार्च को सुबह आठ बजे से काउंटिंग कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। काउंटिंग कराने का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 304 कर्मचारियों को मंडी परिषद में सुबह छह बजे तक हर हाल में उपस्थित होना है। सबसे पहले चारों विधानसभा सीटों के 2410 पोस्टल मतपत्रों की गणना की जाएगी।
एमपीपी इंटर कॉलेज में छह दिनों के प्रशिक्षण के दौरान 2383 मतदान कर्मचारियों, 80 साल से ऊपर आयु के बुजुर्गों व दिव्यांगजनों के 116 पोस्टल बैलेट वाले मतों को गिना जाएगा। ठीक आधे घंटे बाद चारों विधानसभा सीटों के 1857 ईवीएम में भरे 792776 वोटों की काउंटिंग शुरू कर दी जाएगी। सभी ईवीएम को मंडी परिसर भगवतीगंज में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के 481 ईवीएम में भरे 205714 वोटों, उतरौला विधानसभा क्षेत्र के 487 ईवीएम में भरे 195499 वोटों, तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के 455 ईवीएम में भरे 202244 और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के 434 ईवीएम में भरे 189319 वोटों की काउंटिंग होगी। सदर व उतरौला विधानसभा क्षेत्र की 35-35 चक्रों और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र की 31 व तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की 33 चक्रों में काउंटिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ईवीएम से सभी चक्रों की काउंटिंग पूरी होने के बाद संबंधित प्रेक्षक अनिवार्य रूप से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच मतदेय स्थलों के ईवीएम की रैंडम तरीके से पर्चियां निकालकर वीवीपैट से उम्मीदवारों के वोटों का मिलान करेंगे। वीवीपैट से वोटों का मिलान होने के बाद निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर डीएम श्रुति की तरफ से परिणाम घोषित किया जाएगा।
जिले के चारों विधानसभा सीटों पर 49 उम्मीदवारों के 784 अभिकर्ताओं को लगाने की अनुमति होगी। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में 15 उम्मीदवारों के 210 एजेंट वोटों की गिनती कराएंगे। विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी में 10 उम्मीदवारों को 160 एजेंट, उतरौला में 12 उम्मीदवारों को 192 व सदर में 12 उम्मीदवारों के 192 एजेंट लगाने की अनुमति दी जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में 30-30 एजेंट जलपान के लिए लगाए गए हैं। सभी उम्मीदवारों के एजेंटों को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के आरओ/एसडीएम मतगणना कराने का पास जारी करेंगे। पास के लिए एजेंटों को आधार की फोटोकापी व दो पासपोर्ट साइज के फोटो देने होंगे।
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने बताया कि मंडी समिति परिसर में 10 मार्च को होने वाली मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बना दिया जाएगा। पैरामिलिट्री फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस बलों को भी तैनात किया जाएगा। तीन बैरियर पर चेकिंग के बाद ही मतगणना स्थल पर जाने दिया जाएगा। एसपी हेमंत कुटियाल से वार्ता करके मतगणना स्थल के सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कराया जा रहा है। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। बिना पास के किसी को भी मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें