फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुलिस लाइन से थानों पर तैनात किए गए 22 दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 25 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस लाइन से 23 दरोगा को थानों पर तैनात किया गया है। वहीं, थानों पर तैनात दो दरोगा को साइबर क्राइम थाने पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

गोंडा से जिले में आए उपनिरीक्षक राकेश कुमार ओझा को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली देहात में तैनात दरोगा अनुज यादव व श्रीदत्तगंज के दरोगा अभिषेक सरोज को साइबर क्राइम थाने भेजा गया है। दरोगा हरिनाथ यादव को रेहरा बाजार, आशीष कुमार को ललिया व कृष्ण प्रताप यादव को जनसूचना में भेजा गया है। दरोगा गुलाब शाही को गैसड़ी व अरुण प्रकाश त्रिपाठी को देवीपाटन मंदिर सुरक्षा तुलसीपुर में तैनाती दी गई है।
अशोक कुमार को हरैया, रामजादा यादव को श्रीदत्तगंज, कपिल देव यादव को सादुल्लाहनगर, अमरनाथ को उतरौला व शंभू तिवारी को नगर में तैनात किया गया है। जोखन प्रसाद को पचपेड़वा, चंद्रभान राय को तुलसीपुर, रामशरण यादव को ललिया व कोलंबस यादव को जरवा भेजा गया है। सुखदेव प्रसाद को न्यायालय सुरक्षा का जिम्मा मिला है। मनोज राय को ललिया, अर्जुन यादव को महराजगंज तराई व शिव प्रकाश पाठक को गौरा चौराहा भेजा गया है। सत्य प्रकाश शुक्ल को मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें