फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 20 मरीज हुए ठीक, दस नए मरीज मिले

Sat, 24 Aug 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुलरिहा हिसामपुर में बीते एक सप्ताह में 20 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 10 नए मरीज उल्टी दस्त व बुखार से ग्रसित मिले हैं। दो बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में भर्ती कराए गए हैं।
गुलरिहा हिसामपुर में शनिवार को रेशू (5), नसरीन (12), नितिन पाठक (11), महताब (3), फरजाना (13), इनाया (2), सायबा (28), कुमकुम (12), रेनू (26) व रुखसाना (55) सहित 10 लोग उल्टी दस्त व बुखार से पीड़ित मिले हैं। रुखसाना व रेशू की हालत खराब होने पर उन्हें सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि गुलरिहा हिसामपुर गांव में जिस सायमा की मौत हुई थी, वह तीन माह की थी। स्तनपान करते समय उल्टी होने पर रिगजिटेट के कारण सांस की नली अवरुद्ध होने से उसकी मौत हुई थी। गांव के अधिकांश मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गांव में मेडिकल कैंप स्थापित किया गया है। मरीजों की नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें