फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार खेती करने वाले 20 किसानों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गन्ना, दलहन, धान, सहकारिता, उद्यान व कृषि के क्षेत्र में शानदार खेती करने वाले जिले के 20 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। भारत अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सदर ब्लॉक के स्वर्ण जयंती सभागार में किसान सम्मानित हुए हैं।
विज्ञापन

किसानों को सम्मानित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की बेहतर नीतियों के चलते हर वर्ग को उनकी मेहनत का भरपूर लाभ मिल रहा है। बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने सभी योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया है।
उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खेती व अन्य क्षेत्र में शानदार योगदान देने वाले किसानों की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरद विधायक को पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।
विज्ञापन

पूर्व गन्ना चेयरमैन आनंद सिंह को सहकारिता, पवन मौर्य व शैलेन्द्र तिवारी को उद्यान, गुलाब चंद्र पाठक को पशुपालन, विश्वपाल सिंह, रंजीत सिंह, अरुण प्रताप वर्मा व सर्वेश्वर मणि तिवारी को कृषि, रेखा, पूनम व गीता को अरहर के तहत दलहन उत्पादन, सत्यवती व सीमा को धान के बेहतर उत्पादन, महमूद राशिद खान व हरिश्याम सिंह को मत्स्य पालन, अंबिका प्रसाद व अर्जुन सिंह को गन्ने का बेहतर उत्पादन और हर्ष वर्धन, अजय सिंह व कन्हैया लाल तिवारी को एफपीओ के क्षेत्र में सराहनीय कार्य पर सम्मानित किया गया है।
कृषि सलाहकार डॉ. एकेएम त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, एलडीएम डॉ. एनआर विश्नोई, मत्स्य अधिकारी रमन चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा, बीएसए कृषि सुवाष चंद्रा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रेश कुमार, बीडीओ सदर सागर सिंह व विकास चौधरी ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों को विभाग की योजनाओं के बार में व्यापक जानकारी दी। पानी संस्थान के राजीव कुमार ने खेती के क्षेत्र में शानदार योगदान देने वाली महिलओं को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें