फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पहले दिन 3056 ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा

Sat, 24 Aug 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आज भी सात केंद्रों पर 5856 अभ्यर्थियों को देनी है परीक्षा, लगाए गए अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन 5856 परीक्षार्थियों में से 2800 ने ही परीक्षा दी। 3056 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को भी जिले के सातों केंद्रों पर दोनों पाॅलियों में 5856 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। हर केंद्र पर तीन स्तरीय जांच की व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ अधिकारी दिन भर केंद्रों का जायजा लेते रहे।
शुक्रवार की सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। एक-एक परीक्षार्थी को तीन स्तर पर जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र में प्रवेश मिल सका। प्रथम पाली में 2928 अभ्यर्थियों में से कुल 1371 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 1557 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 2928 अभ्यर्थियों में से 1429 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1499 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को भी सात केंद्रों पर 5856 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शुक्रवार को डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कराने का दावा किया है।
विज्ञापन



चौकस थे सुरक्षा प्रबंध
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान यहां पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। तीन सीओ, 16 निरीक्षक, 45 उपनिरीक्षक के साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस चेकिंग टीम ने प्रत्येक अभ्यर्थी को कतारबद्ध कर प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र, फोटो से मिलान करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


आरएसएस ने की अभ्यर्थियों को निशुल्क ठहरने की व्यवस्था
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से माधव भवन संघ कार्यालय केशव उद्यान रमना पार्क में पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने की निशुल्क व्यवस्था कराई है। संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र ने बताया कि सिपापही भर्ती परीक्षा के लिए भारी संख्या में दूसरे जनपदों व प्रदेशों से अभ्यर्थी आ रहे हैं। शहर के सभी होटल व लॉज फुल हो जाने के कारण उन्हें ठहरने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए रमना पार्क में निशुल्क ठहरने की व्यवस्था कराई गई है। अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9696493392, 9005538246, 7860627268 व 9838796767 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें