फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ग्राम पंचायतों के 10 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के कोड़री-सद्दौपुर मार्ग के पहाड़ी नाले के पुल का राज्य मंत्री पल्टूराम ने सोमवार को शिलान्यास किया। पुल का निर्माण होने से तीन ग्राम पंचायतों के 10 हजार लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों को 10 किलोमीटर का चक्कर काटने से निजात मिल गई। इसके साथ ही कोड़री-सद्दोपुर मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण का शिलान्यास भी किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि करीब 70 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया गया है। कोड़री, सद्दौपुर, बलुआ-बलुई, लालाडीह, रामनगर व पड़री आदि गांवों के ग्रामीणों को पुल निर्माण होने के लाभ मिलेगा। मन्नीजोत टिकुइया में सपा शासन काल के दौरान पुल का निर्माण शुरु किया गया था।
बजट दूसरे मद में खर्च कर दिया गया जिसके चलते निर्माण नहीं हो सका। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पुल निर्माण कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

निर्धारित समय के अंदर पूल का निर्माण कराकर जनता को समर्पित कर दिया गया है। पुल चालू होने से क्षेत्र के 10 हजार लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने लगी है।
मौके पर शिलान्यास के दौरान पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के सहायक अभियंता एसके ठाकुर, अवर अभियंता अजय शुक्ल, अतुल मौर्य, सभासद पंकज गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी, विनोद गिरि, आकाश पांडेय, आशू मिश्रा, गोविंद सोनकर व शत्रोहन लाल सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें