फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में चार वर्ष की नौकरी के विरोध में उतरे युवा

विज्ञापन
फड़ा क्षेत्र के अग्निपथ योजना के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सर्वेश यादव को - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रसड़ा। कोटवारी मार्ग स्थित डेहरी तिराहा पर अग्निपथ योजना के अंतर्गत चार वर्ष के लिए सेना में भर्ती करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ बेरोजगार युवकों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सेना की नियमित भर्ती शुरू करने की मांग की। सूचना पर पहुचे उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार यादव को प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री को सम्बोधित तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना की घोषणा से खफा युवकों ने जमकर नारेबाजी की और जुलूस निकाला। उनका कहना था कि नई भर्ती नीति के तहत चार वर्ष की अग्निपथ योजना को निरस्त किया जाए। पहले की तरह पूर्णकालिक भर्ती प्रक्रिया को बहाल किया जाए। कोरोना काल में सरकार ने भर्ती की प्रक्रिया बंद कर दी थी। इससे बहुत से युवकों की भर्ती की उम्र निकल गई है। उनको मौका मिलना चाहिए। उनके लिए दो साल की आयुसीमा की छूट दी जाए। नारेबाजी करते हुए युवकों का जुलूस रसड़ा की तरफ बढ़ रहा था कि टेलीफोन एक्सचेंज के पास पुलिस ने रोक लिया। युवक वहीं पर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पत्रक सौंपने के बाद युवाओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर विकास सिंह, पंकज कुमार सिंह, विकेश साहनी, राकेश कुमार, अजित साहनी, रफ्तार यादव, गोविन्द कुमार, रोहित कुमार, सूरज राजभर, धनंजय, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार आदि युवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें