फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ही में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह गड़ही में डूबने से युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार लालजी (18) पुत्र सुरेंद्र राजभर मानसिक रूप से बीमार था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई। दस बजे कस्तूरबा बालिका विद्यालय के पास स्थित गड़ही में कपड़ा धो रहे विजय कन्नौजिया ने एक युवक का शव उतराते देखा तो शोर मचाया। आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने शव को बाहर निकाला और इसकी सूचना परिजनों को दी। लालजी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई अशोक कुमार और अभिषेक कुमार सहित मां पुष्पा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें