रसड़ा क्षेत्र के कटियारी गांव में वेल्डिंग के दौरान मृतक हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गा
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के कटियारी गांव में रविवार को एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में वेल्डिंग का काम कर रहे अभिषेक यादव (25) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
धर्मागतपुर निवासी रामनाथ यादव के पुत्र अभिषेक यादव वेल्डिंग का काम करता था। रविवार को वह कटियारी गांव स्थित एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में वेल्डिंग करने गया था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद रेस्टोरेंट संचालक ने इसकी सूचना अभिषेक के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।