फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: घर में घुस कर प्रेमिका की गोली मार कर हत्या, फिर खुद भी दी जान, शादी तय होने से बौखलाया था प्रेमी

Mon, 11 Oct 2021 10:30 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। फिर हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। एएसपी संजय कुमार ने कहा कि युवक और युवती दोनों आपस में पहले से परिचित थे। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया शहर में रविवार दोपहर सनसनीखेज घटना घटी। शहर कोतवाली क्षेत्र के पिफरा माफी ढाले पर रविवार सुबह करीब 11.30 बजे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया और उसे गोली मार दी। इसके बाद प्रेमी ने खुद को भी गोली मार अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।  प्रेमिका की शादी तय होने बौखलाए प्रेमी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


दिनदहाड़े घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। एएसपी संजय कुमार के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों से पूछताछ के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम की जांच के दौरान मौके से सात मोबाइल बरामद हुए हैं। इसके अलावा चार खोखे, एक कारतूस और पिस्टल भी मिली है।  

पिपरा माफी निवासी आजम खान (25)  पुत्र अली शेर का पड़ोस के ही रबीना खातून (23) पुत्री नूर मुहम्मद से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को जानकारी होने पर दोनों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। इससे खार खाए प्रेमी आजम खान रविवार की सुबह अचानक प्रेमिका के घर में घुस गया। कमरे में रबीना और रूबी दोनों बहनें बैठी हुई थी।

विज्ञापन

मौके पर ही दोनों की मौत

प्रेमी ने रूबी को वहां से हटा दिया। अंदर से कुंडी बंदकर उससे निकाह करने की बात कही। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद प्रेमी ने पिस्टल निकाल प्रेमिका को गोली मार दी। गोली की आवाज सुन परिजन दौड़े और कमरे को बाहर से बंद दिया। तब तक प्रेमी ने भी स्वयं के माथे पर सटाकर गोली मार ली। घटनास्थल पर ही प्रेमी-प्रेमिका की मौत हो गई।

दिनदहाड़े घटना की से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद प्रेमी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लड़की वाले युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत लाया घोषित कर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी भूषण वर्मा, कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा, दुबहर एसओ राजकुमार सिंह व फॉरेंसिक की टीम ने जांच शुरू की।

युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिंक टीम को घटनास्थल से सात मोबाइल, पांच कारतूस (चार खोखे) और एक पिस्टल बरामद किया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को कब्जे में ले लिया गया है।

 परिजनों ने रवीना की शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे प्रेमी आजम बौखला गया था और वह उसकी शादी कहीं और नहीं होने देना चाहता था। चर्चा है कि इसी के चलते उसने रवीना की हत्या कर दी। 

 एएसपी संजय कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। इसमें प्रेमी ने प्रेमिका के कमरे में घुसकर गोली मारकर हत्या की है और स्वयं को गोलीमार आत्महत्या की है। तहरीर ली जा रही है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गोली मारने की घटना में उठ रहे सवाल

प्र्र्रेमिका की गोली मार हत्या करने और प्रेमी के खुद को गोली मार कर खुदकुशी की घटना कई सवाल खड़े कर रही है।  घटनास्थल पर गोली दो ही चली लेकिन खोखे चार बरामद हुए। सवाल उठता है कि दो गोलियां कहां चली गईं। कहीं ऐसा तो नहीं प्रेमिका को एक गोली के बजाय और भी गोली लगी हो, लेकिन मौके पर एक ही गोली दिख रही थी। इसके साथ ही प्रेमी के माथे पर गोली लगी है।

आम तौर पर सुसाइड करने वाले कनपटी या ठुड्डी आदि पर गोली मारता है। माथे पर गोली मारना भी सवाल खड़े कर रहा है। यह सवाल पुलिस को भी खटक रहे हैं। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। मौके पर एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी भूषण वर्मा, कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा, दुबहर एसओ राजकुमार सिंह व फॉरेंसिक की टीम पहुंची।

बड़ी बहन की मौत से सदमे में रूबी

रवीना खातून की मौत के बाद से छोटी बहन रूबी सदमे में है। कभी वह होश में आ रही तो कभी बेहोश हा जा रही है। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें साथ-साथ रहती थीं। रवीना बीएड की तैयारी कर रही थी। 
विज्ञापन

पांच भाई-बहनों में तीन की हो चुकी है शादी

मृतका रवीना खातून पांच भाई-बहन थे। इसमें दो भाई व एक बहन की शादी हो चुकी है। रवीना व रूबी की शादी होनी बाकी थी। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि प्रेमी का प्रेमिका के घर आना-जाना रहता था, परिजनों को पता चला तो अंकुश लगाने का प्रयास किया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें