फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में हादसा: कच्ची दीवार गिरने से दंपती समेत छह जख्मी, एक अन्य घटना में 9वीं के छात्र की मौत

Sat, 09 Oct 2021 05:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के नसरतपुर गांव में शनिवार तड़के तिलेश्वर राजभर के घर की कच्ची दीवार अचानक गिर गई। इसमें सो रहे पति-पत्नी व उनके चार  बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए। वहीं जमुआंव खामपुर में कच्ची दीवार गिरने से छात्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन
कच्ची दीवार भरभरा कर गिरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले में हाल में हुई बारिश और बाढ़ का पानी गरीबों पर कहर बन कर टूट रही है। आए दिन कच्चे मकान गिर रहे हैं। जिससे आर्थिक तौर पर नुकसान तो हो ही रहा है। साथ ही साथ ही मौतें भी हो रही हैं। बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग स्थानों पर कच्ची दीवार गिरने से दंपती समेत छह जख्मी हो गए वहीं 9वीं के एक छात्र की मौत भी हो गई। 

विज्ञापन


नसरतपुर गांव में शनिवार तड़के करीब तीन बजे तिलेश्वर राजभर के रिहायशी झोपड़ी के घर की कच्ची दीवार अचानक गिर गई। इसमें सो रहे पति-पत्नी व उनके चार  बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए। सभी घायलों को निकालकर स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटा की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

नसरतपुर गांव निवासी तिलेश्वर राजभर 40, उनकी पत्नी रीता 35, पुत्र कृष्णा 10 तथा पांच वर्षीय पुत्री सोना व कुसुम और तीन वर्षीय पुत्र बजरंगी अपने रिहायशी झोपड़ी में सो रहे थे। गांव में बाढ़ का पानी बढ़ने से मिट्टी की दीवार नमी के कारण भोर में अचानक भर भराकर गिर गई। जिसके मलबे में सभी लोग दब गए।
विज्ञापन


उनके चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के पहुंचे लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। गांव में बाढ़ की पानी से घायलों को अस्पताल ले जाने में कई घंटे लग गए। लिहाजा उनकी हालत गंभीर हो गई। सुबह छह बजे सीएचसी पहुंचने पर सभी घायलों का इलाज हुआ। इसमें रीता व कृष्णा की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

9वीं के छात्र की मौत

उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव खामपुर में शुक्रवार की देर रात कच्ची दीवार भरभरा कर गिरने से 15 वर्षीय बालक की मलबे में दबकर मौत होग गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। बालक 9वीं का छात्र था। मां-बाप व भाई-बहन का रोते-रोते बुरा हाल है।

जमुआंव खामपुर गांव निवासी हरिशंकर प्रजापति के घर के लोग प्रतिदिन की तरह शुक्रवार रात अलग-अलग स्थानों पर सो रहे थे। शुक्रवार की रात झोपड़ी की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में मनदीप (15) पुत्र हरिशंकर दब गया।

दीवार गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। मनदीप को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन देर हो चुकी थी। मनदीप चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

श्मशान घाट के टीन शेड में मिला महिला का शव

रसड़ा थाना क्षेत्र के कोटवारी मोड़ से कुछ दूर स्थित श्मशान घाट के पास शनिवार सुबह अज्ञात महिला का शव मिला। शव श्मशान घाट के बगल में टीन शेड की मकान में पड़ा था। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शव 4-5 दिन पहले का लग रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें