फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में युवक की हत्या: दुकान मालिक के आपसी विवाद में चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 09:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
मामले की छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के हरिछपरा गांव में मंगलवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चाकू मार एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया और मामले की छानबीन में जुट गई। साथ ही एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य इकठ्ठा किया।

विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला
ओझवलिया गांव निवासी रघुवंश वर्मा और भिखारी वर्मा के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रघुवंश वर्मा की दुकान पर हरिछपरा निवासी मृत्युंजय तिवारी उर्फ छोटू (22) पुत्र मनोज तिवारी काम करता था। रघुवंश का पक्ष लेने पर मृत्युंजय को दूसरे पक्ष के भिखारी वर्मा का पुत्र अजीत वर्मा बार- बार धमकी दे रहा था। मंगलवार की देर शाम ईंट- भट्ठे के पास भिखारी वर्मा ने मृत्युंजय को आपसी विवाद में न पड़ने की सलाह दी, इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया।

विज्ञापन


इस विवाद में हुई चाकूबाजी में मृत्युंजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल मृत्युंजय को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मनोज तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अजीत वर्मा, विशाल वर्मा, गुड्डू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस बोली
एएसपी अनिल झा ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें