फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चाकू से वार कर युवक की हत्या, गांव में बुलाकर घटना को दिया गया अंजाम; सात लोगों पर FIR

Thu, 02 May 2024 03:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: पुलिस की सहायता से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही थाने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव में गुरुवार सुबह 11:45 पर धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी खेजुरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस शव को लेकर थाने चली आई। घटना की जानकारी होते ही थाने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का दबाव बढ़ते देख पकड़ी, सिकंदरपुर के एसएचओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बड़े भाई नितेश सिंह ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा (शहरपालिया) निवासी ब्रजेश सिंह (25) पुत्र परमात्मा नंद पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास खेजुरी गए थे। उसी दरम्यान किसी ने उन्हें गांव में बुलाकर उनके ऊपर धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर गए। किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी।
विज्ञापन


इसी बीच परिजनों को भी घटना की जानकारी हो गई। सूचना पर मृतक का बड़ा भाई निकेश सिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए।

पिता परमात्मानंद सिंह का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं, मां मीना देवी बेसुध हो जा रही थीं। बड़े भाई नितेश थाने पर होमगार्ड की ड्यूटी करते हैं, वह भी बिलख रहे थे। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा और सीओ आशीष मिश्र के अलावा पकड़ी और सिकंदरपुर थाने के एसएचओ भी सदलबल मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें