फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर पहुंचा एक्सईएन का शव, सुल्तानपुर में पीट-पीटकर की गई थी हत्या; मुआवजे- नौकरी की उठी मांग

Sun, 18 Aug 2024 03:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

सुल्तानपुर में रहकर नौकरी करने वाले बलिया के संतोष कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव रविवार को गृह जनपद बलिया पहुंचा। इस दौरान एहतियातन पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन
शव पहुंचने पर परिवार में मची चीख- पुकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया कस्बा निवासी जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन पद पर सुल्तानपुर में तैनात संतोष कुमार का शव रविवार को पैतृक आवास पहुंचा तो शोक संवेदना व्यक्त करते वालों का तांता लग गया। वहीं शव के पैतृक गांव आने की सूचना पर जिला प्रशासन भी सतर्क नजर आया। रात से ही घर पर पुलिस के साथ एसडीएम और तहसीलदार अपने मातहतों के साथ डटे रहे। 

विज्ञापन




ये है मामला
संतोष कुमार की उनके तैनाती स्थल सुल्तानपुर में आवास पर शनिवार की सुबह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। शव उनके घर आने पर किसी तरह का कोई बवाल न हो इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैद नजर आया। शव के घर पहुंचने की सूचना पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ विभिन्न संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


लोगों ने परिवार को उचित मुआवजा के साथ आश्रित को लेबल टू की नौकरी की मांग के साथ ही हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। भीड़ बढ़ता देख मौके पर तीन थानों की फोर्स पहुंच गई। एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा ने पीड़ित परिवार से वार्ता कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शव को अंत्येष्टि के लिए भेजा। 
विज्ञापन


मृतक के भाई संजय कुमार ने एसडीएम को जिलाधिकारी के नाम पत्रक देकर परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ पांच करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के सदस्य को लेबल टू की नौकरी तत्काल दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें