फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यकार प्रो. अनिल राय को मिला संत कबीर सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोटवा नारायणपुर निवासी साहित्यकार प्रो. अनिल राय को संत कबीर पर केंद्रित साहित्यिक अवदान के लिए हिंदुस्तानी अकादमी ने संत कबीर सम्मान देने की घोषणा की है। उन्हें चार लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रो. राय दिल्ली विश्वविद्यलाय के हिंदी विभाग में कार्यरत हैं। अंतरराष्ट्रीय संबंध (मानविकी एवं समाज विज्ञान) के डीन और दौलत राम कॉलेज तथा देशबंधु कॉलेज की गवर्निंग बॉडी में हैं। उन्होंने निर्गुण काव्य में नारी, स्त्री के हक में कबीर, आदिकालीन हिंदी साहित्य: अध्ययन की दिशाएं, निबंधों की दुनिया: शिवपूजन सहाय, चीनी लोक कथाएं, माओ के देश में तथा पश्चात्य काव्यशास्त्र: कुछ सिद्धांत कुछ वाद आदि पुस्तकें लिखी हैं। वे राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्वत परिषद के भी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें