फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबरी पर छूटी बलिया और बक्सर के महिला पहलवानों की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पांडेयपुर ताखा में सोमवार की शाम तक चली कुश्ती प्रतियोगिता में 40 से ज्यादा छोटी-बड़ी कुश्तियां हुईं। दंगल में बरेली, गाजीपुर, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, अयोध्या समेत हरियाणा और पड़ोसी राज्य बिहार के पहलवानो ने भाग लिया।
विज्ञापन

सोमवार को आधा दर्जन ऊंट, हाथी, घोड़े व वाहनों के काफिले से सुसज्जित जुलूस बजरंगबली व देवी देवताओं के जयकारों का उद्घोष करते पांडेयपुर ताखा अखाड़ा पर पहुंचा। दोपहर में शुरू हुई प्रतियोगिता में बारिश ने कुछ देर के लिए खलल जरूर डाला, लेकिन अखाड़े के ऊपर टीनशेड लगे रहने से दंगल नहीं रुका। सुरेन्द्र पहलवान बरेली ने सरवां मऊ के अभिजीत को चित किया। संतोष अंबेडकरनगर और विजेन्द्र बलिया स्टेडियम के बीच कुश्ती बराबर रही। प्रद्युम्न पहलवान मलप और शनि पहलवान बनारस की कुश्ती बराबर रही। सर्वाधिक रोचक कुश्ती अशोक पहलवान बनारस और सम्मी पहलवान हरियाणा के बीच हुई। काफी प्रयास के बाद भी बराबरी पर छूटी।
महिला पहलवान रितु सिंह बक्सर और सुरभि बलिया के बीच कुश्ती बराबर रही। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर पांडेय ने शुभारंभ किया। निर्णायक की भूमिका में बबलू पहलवान और मंता पहलवान रहे। नसीम पहलवान, उमेश यादव, रामजी यादव, शेषनाथ यादव, अंजनी पान्डेय, मुन्नू राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें