फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा गांव में मंगलवार को शहीद बाबा स्थान के समीप ट्रक से गिट्टी उतारने के दौरान बिजली के तार में बेलचा के स्पर्श होने जाने के कारण मजदूर की मौत हो गई। वहीं उसका चचेरा भाई बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के चावनपुर गांव निवासी गुलजार राजभर (45) पुत्र मोहन राजभर मंगलवार को शाहपुर अफगा गांव के शहीद बाबा स्थान के समीप गिट्टी से भरे ट्रक से बेलचा के माध्यम से पत्थर की गिट्टी उतार रहा था। इसी बीच पास से गुजर रही बिजली के तार से बेलचा के स्पर्श होने से करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं उसका चचेरा भाई चन्द्रिका राजभर बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें