फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के थानों में महिला हेल्प डेस्क का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के सभी थानों में महिला सशक्तिकरण तहत महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत की गई है। सभी थानों में शुक्रवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संवाद सूत्र पूर के अनुसा पकड़ी थाने में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन ग्राम प्रधान पूर बबीता सिंह ने किया। इस मौके पर महिलाओं व छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 व 108 एंबुलेंस सेवा के विषय में विस्तार से बताया गया। संवाद सूत्र गड़वार के अनुसार महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन गड़वार थाने में रतसर कला की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सिओ सिटी अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी, तबस्सुम बानो, संगीता मौर्य, रजनी गुप्ता, मोहिनी सिंह, प्रियंका यादव, सोनी, महिला डेस्क प्रभारी प्रियंका यादव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद सूत्र लालगंज के अनुसार दोकटी थाने पर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन मुरली छपरा ब्लाक प्रमुख पार्वती देवी व नीलम देवी महाविद्यालय की प्रवक्ता सोनू सिंह ने किया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि महिला डेस्क पर कांस्टेबल प्रीति यादव व कांस्टेबल अजिता पांडेय नियुक्त की गई हैं। एसआई महेश कुमार व मोतीलाल सहित दोकटी थाना व चौकी लालगंज का स्टाफ मौजूद रहा।
संवाद सूत्र बांसडीहरोड के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.संतोष श्रीवास्तव व डॉ. सोनाली मिश्रा ने फीता काटकर किया। एसआई प्रज्ञा सिंह, थानाध्यक्ष आरएस नागर, एसआई चंद्र प्रकाश कश्यप, राजीव कुमार, सुनील दुबे, प्रत्युष कुमार, विनोद, राममिलन आदि मौजूद रहे। संवाद सूत्र भीमपुरा के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि किरिहारपुर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की प्रिंसिपल दीपा पाल रहीं। संवाद सूत्र नरही के अनुसार स्थानीय थाने पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीतू राय, डॉ रीना पांडेय, डॉ मेघा राय, प्रज्ञा राय, कमलेश पांडेय, खुशबू मिश्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद सूत्र दुबहर के अनुसार स्थानीय थाने पर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन टीडी कॉलेज की प्रो. डॉ. सुधा राना ने फीता काटकर किया। इस मौके पर थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल, प्रधान प्रतिनिधि बिट्टू मिश्रा, अरुण सिंह, सुरजीत सिंह, रवींद्र नाथ राय, हरिशंकर मिश्र, चंद्रभान पांडेय, लाल बहादुर, लवकेश पाठक, विमलेश पटेल, प्रदीप यादव, इंद्रेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद सूत्र घोघा के अनुसार बांसडीह थाना परिसर में शुक्रवार को भाजपानेत्री नेत्री केतकी सिंह ने फीता काटकर महिला डेस्क का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एसडीएम दुष्यंत मौर्य, पूनम गुप्ता, रंजना सिंह, सिंपी सिंह, पूर्व प्रमुख उमाशंकर पाठक, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद सूत्र मनियर के अनुसार थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन शुक्रवार को नगर पंचायत मनियर के वार्ड नं एक की सभासद गायत्री देवी ने फीता काटकर किया गया। इस मौके पर एसएचओ नागेश उपाध्याय, महिला आरक्षी आरती प्रजापति, सोमी शुक्ला, गरिमा शुक्ला, दुर्गावती देवी, उर्मिला देवी, शांती देवी, देवान्ती देवी, रमावती देवी, मीना देवी, वगावती देवी, सत्यदेव सिंह, रबीन्द्र हठी कृष्णा आदि मौजूद रहीं। संवाद सूत्र सिकंदरपुर के अनुसार थाना परिसर में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनीता पांडेय द्वारा फीता काटकर किया गया। सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार, प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र, चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव, राजू पांडेय, अशोक पांडेय, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद सूत्र हल्दी के अनुसार थाना परिसर में महिला हेल्प लाइन का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेलहरी ब्लाक प्रमुख अर्चना तिवारी ने फीता काटकर किया। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय, एएनएम सरोज वर्मा, ग्राम प्रधान नीलम सिंह, अंजू गौतम, कांस्टेबल पुनिता वर्मा, रचना आदि मौजूद रहीं।
लसंवाद सूत्र नगरा के अनुसार: सलेमपुर की ग्राम प्रधान इंदू सिंह ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. सुशीला सिंह रहीं। इस मौके पर शालिनी राय, अरविंद सिंह, गीताशरण सिंह, मु रब्बानी, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, एसआई शत्रुघ्न पांडेय, अखिलेश यादव, प्रमोद कुमार सिंह पप्पू आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय व संचालन डा. कृष्ण मोहन सिंह ने किया। संवाद सूत्र जयप्रकाश नगर के अनुसार मिशन नारी शक्ति का उद्घाटन बैरिया थाना परिसर में शुक्रवार को राजकीय महिला इंटर कालेज सोनबरसा की प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना जायसवाल ने किया। इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, गिरिजेश सिंह, महिला आरक्षी अमृता यादव, कीर्ति सिंह सहित थाना के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें