फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन सौंप किसानों के खाते में फसलों का पैसा भेजने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्वांचल किसान मोर्चा के सदस्यों ने शुक्रवार को मोर्चा संयोजक केडी सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बाढ़ में नुकसान हुए किसानों की फसलों का पैसा शासन से मंगवा कर किसानों के खातों में अविलंब भेजने की मांग की। तत्पश्चात चंदशेखर उद्यान में बैठक की। जिसमें सर्वसम्मति से कमलाकांत सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2019 में गड़हा क्षेत्र में भीषण बाढ़ आई थी। जिसमें शासन द्वारा सर्वे कराकर एक रिपोर्ट तैयार की गई थी। इस दौरान मौके पर तत्कालीन उप जिलाधिकारी सदर पहुंचे थे और उन्होंने एक रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी थी। जिसके फलस्वरूप शासन द्वारा बलिया एवं अन्य जनपद के तहसीलों को फसलों की क्षतिपूर्ति के रूप में कुछ धनराशि निर्गत की गई थी और कुछ किसानों के खातों में धनराशि भेजी गई थी। लेकिन अचानक कोविड-19 के खतरे को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया गया। जिसके कारण किसानों के एक बड़े समूह को आज तक एक भी पैसा खाते में नहीं आया। जबकि इस समय किसान भाइयों की जुताई-बुआई का सीजन चल रहा है। ऐसे में डीजल महंगा होने की वजह से जुताई और बुआई प्रभावित हो रही है। मांग किया गया कि किसानों के खाते में अविलंब धनराज भेजी जाय। इस मौके पर विजय शंकर सिंह, विशाल सिंह, सोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार राय, कमलदेव सिंह, वंश नारायण राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें