मनियर। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली बिल की वसूली राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के द्वारा कराने का निर्णय शासन स्तर से लिया जा रहा है। उसके लिए जनपद में आजीविका मिशन व पावर कारपोरेशन के साथ एक करार किया गया है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक स्वयं सहायता समूह व उसके एक सदस्य को नामित किया जाना है। चूंकि बिल का भुगतान ई वॉलेट से किया जाना है।
इसके लिए महिला सदस्य 8 वीं या उससे ज्यादा शिक्षा प्राप्त की हो, ताकि कार्य करने में कहीं परेशानी न हो। इस संबंध में समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक समूह व उसकी एक महिला सदस्य का चयन कर लें। इस संबंध में पत्र, सूची व फॉरमेट सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। इस आशय की जानकारी खंड विकास अधिकारी मनियर रमेश यादव व एडीओ आईएसबी आलोक सिंह ने दी।