बलिया जिले में शनिवार को 50 नए कोरोना संक्रमित पाए गए जिससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1744 हो गई है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि करते बताया कि सभी मरीजों को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने का कार्य किया जा रहा है।
पहले से भर्ती 1694 से 798 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 929 है। अब तक कोरोना से कुल 17 लोगों के मौत की हो चुकी है। दूसरे जिले में कोरोना से संक्रमित जिले के लोगों को मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 1856 संक्रमित हो गई है। बलिया व रसड़ा नगर पालिका के बाद मनियर क्षेत्र में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है।