पुलिस ने लोगों को समझाया
बियफी देवी (65) पत्नी दीनानाथ यादव निवासी दया छपरा गांव में दूध और दही बेचती थीं। मंगलवार की शाम से ही वह किसी को बिना बताए घर से गायब थीं। परिजन उनकी हर संभव स्थानों पर तलाश कर रहे थे। गुरुवार दोपहर खेत में शौच करते समय एक बालक ने कुछ लोगों को झाड़ियों में महिला का शव फेंकते देख शोर मचाया।
इस पर पास में मौजूद लापता महिला के पुत्र सूर्यबली यादव, अन्य ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना था कि गांव के एक खेत में केले की खेती की गई है। उसे चारों तरफ से तार लगाकर करंट प्रवाहित किया गया है। आरोप लगाया कि तार से घेरे गए केले के खेत में घुसते समय करंट लग जाने से महिला की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान व थाना प्रभारी रामायण सिंह मौके पर पहुंच गए। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।