बता दें कि प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना अंतर्गत मोहामिदपुर गांव निवासी प्रदीप सोनकर का विवादों से पुराना नाता रहा है। जिले में करीब डेढ़ माह पूर्व प्रदीप उस समय चर्चा में आया था जब उसने तत्कालीन सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक पर वाजिब कारण होते हुए भी छुट्टी नहीं देने का आरोप लगाया था। आरोप था की समय से छुट्टी न मिलने के कारण पत्नी मनीषा का इलाज नहीं करा पाया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। यह घटना सामने आने के बाद सिकंदरपुर थानाध्यक्ष की खूब किरकिरी हुई थी।
मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी विक्रांत वीर ने इसकी जांच सीओ सिकंदरपुर आशीष मिश्र को सौंपी। जिसकी जांच अभी प्रचलित है। हालांकि इस दौरान मनीषा के घर वालों ने प्रदीप समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। उधर, एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा का कहना है कि अभी मामला जानकारी में नहीं है, फतेहपुर पुलिस द्वारा कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।