फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

Sat, 04 Sep 2021 12:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की रात ग्रामसभा महाराजपुर में महिला(24) का शव घर पर पंखे के हुक लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महाराजपुर निवासी आरती(24) पत्नी रामाकांत यादव ने शुक्रवार की सुबह खाना बनाकर सबको खिलाया। उसके बाद सभी घर के लोग अपने-अपने काम पर चले गए। रात आठ बजे आसपास घर लौटकर आए तो कमरे का दरवाजे बंद मिला।

सभी लोग आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने लगे, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका से खिड़की से अंदर देखा तो आरती हुक से लगाए गए साड़ी के फंदे लटकती दिखी। इसी बीच किसी ने सहतवार पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घरवालों ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को नीचे उतारा। महिला की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। एक लड़का और एक लड़की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें