फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक बही आस्था की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छठ पूजा को लेकर शहर से लेकर गांवों तक धूम मची रही। गांव के पोखरे, नहर और अन्य घाटों के किनारे आस्था की बयार बहती रही। बुधवार की शाम पारंपरिक गीतों के सात व्रती महिलाएं छठ घाट पहुंची, जहां पूजन अर्चन करने के बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख सम़द्धि की कामना की।
विज्ञापन

मनियर कस्बे के परशुराम स्थान, चांदू पाकड़ पुल के पास, बड़ी बाजार, बहेरा नाले के किनारे चांदू पाकड़, बड़ी बाजार, मनियर उत्तर टोला, दार्रेपर, घाघरा नदी के तट पर नवका गांव, सांगापुर, एलासगढ़, गोंड़वली, छितौनी, ककरघट्टा, गंगापुर, गौराबंगही स्वर्गीय राम अवतार सिंह के पोखरा, गौरी शाहपुर खड़ेसरी के पोखरा, देवरार दह किनारे सहित आदि स्थानों पर छठ घाट पर महिलाओं ने अर्घ्य दिया। बांसडीहरोड के बालखण्डी नाथ मंदिर, छाता पोखरा, चनंद्रपुरा, शीतल दवनी, शंकरपुर, बजहां, घघरौली, फुलवरिया आदि विभिन्न घाटों पर महिलाओं ने डूबते हुए भगवान भास्कर अर्घ्य दिया। क्षेत्र में पुलिस चक्रमण करती रही। दयाछपरा के ग्राम सभा जगदेवा में कुछ माताओं ने देव मंदिर पर तो कुछ माताओं ने अपने दरवाजे पर ही छठ व्रत किया। गोपालपुर में माताओं ने कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के पास गंगा नदी के किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। बेल्थरारोड के बिचला पोखरा, पश्चिम पोखरा, नवकापूरा, विठुआ मार्ग स्थित सरोवरों के अलावा चैनपुर गुलौरा, तुर्तीपार, बेल्थराबाजार, हल्दीरामपुर आदि घाघरा नदी के विभिन्न तटीय स्थानों पर मेले जैसा दृश्य रहा। बिचला पोखरा पर भगवान भास्कर की मनोरम झांकी सजाई गई। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त द्वारा व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें