रेवती। स्थानीय नगर के वार्ड नंबर आठ की एक महिला के कपड़े आटा चक्की में फंसने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को स्थानीय सीएचसी पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।
वार्ड नंबर आठ निवासी चिरई देवी (45) पत्नी स्व. गौरी यादव गेहूं का आटा लेने के लिए नगर के चक्की में गई थी। जहरं महिला के कपड़े चक्की के पट्टे में फंस गए। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।