फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरि सिंह की गिरफ्तारी न होने से आहत मृतक के भाई ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कर आत्मदाह की चेतावनी दी है। कहा है कि 24 नवंबर तक हरि सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 25 नवंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह कर देंगे।
विज्ञापन

मृतक जलेश्वर सिंह के छोटे भाई नितेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा है। कहा कि पिछली सात जुलाई को मेरे भाई जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह की रंजिशन दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें हरि सिंह मुख्य आरोपी है। चार माह बीत जाने के बाद भी राजनीतिक दबाव में हरि सिंह के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 24 नवंबर तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने लखनऊ में आत्मदाह कर लूंगा। हत्याकांड में एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें