फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम तट पर हुई जान्ह्वी की महाआरती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार की शाम गंगा-तमसा के तट पर गंगा महाआरती नमामी शंकर और उनकी टीम के विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्राच्चार के बीच की गई। सूरज ढलते ही गंगा-तमसा के तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। निशाकाल में मोक्षदायिनी की भव्य आरती की गई। इस महाआरती को देखने के लिए नगर के अलावा आसपास के गांवों के लोग काफी तादाद में पहुंचे थे।
विज्ञापन

गंगा महाआरती के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। काशी से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा के तट पर आरती की शुरुआत की। गंगा-तमसा तट पर महिला और पुरुषों ने गंगा किनारे दीपक जलाएं और गंगा की धारा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे का उद्घोष किया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों जमीन पर आसमान से तारे उतर आए हो। इस मौके पर एएसपी विजय त्रिपाठी, सीओ सिटी भूषण वर्मा, ईओ डीके विश्वकर्मा, चेयरमैन अजय कुमार, कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें