फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में जेई को चेतावनी, स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। क्षेत्र के टकरसन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बांसडीहरोड बाजार सहित हरिपुर गांव में पिछले माह दो सप्ताह से बिजली गुल थी। इसको लेकर बागी भरत ने मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन सहित अन्य से शिकायत की थी। अमर उजाला में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रकरण में पहले तो जेई को चेतावनी जारी की गई, इसके बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रकरण की शिकायत होने और मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद ऊर्जामंत्री के निर्देश पर अधिशासी अभियंता बलिया ने जेई की जांच की थी। जांच के बाद टकरसन फीडर के जेई रतन लाल के विरुद्ध चेतावनी पत्र जारी किया गया। इसके बाद भी उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि जेई फोन नहीं उठाते हैं। जेई की कार्यप्रणाली में लापरवाही पाए जाने पर उनका स्थानांतरण विभाग ने कर दिया है। इससे बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि जेई रतनलाल को लापरवाही में चेतावनी पत्र देने के साथ स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन की मंशा है कि रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जाए। कोई भी कर्मचारी उपभोक्ताओं की समस्या नहीं सुनता है और लापरवाही करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें