फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों में 15 दिन तक वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। ट्रेनों में सीटों की अनुपलब्धता के कारण यात्री जुर्माना अदाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। रोजी-रोजगार या ड्यूटी के लिए दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को एमएसटी (मासिक टिकट) नहीं बनने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटों में तो आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन किराए में उन्हें भी पूरा किराया देना पड़ रहा है। अभी शादी-विवाह या पूजा का खास समय नहीं चल रहा है। बावजूद महानगरों के लिए यात्रा करने के लिए प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हैं।
विज्ञापन

काफी कठिनाइयों का बाद भी तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है। आरक्षित तत्काल टिकट लेने के लिए यात्री रातभर आरक्षण टिकट खिड़की के सामने सोते हैं, लेकिन मुश्किल से एक से दो तत्काल टिकट ही निकल पाता है। पांच मिनट से भी कम समय में सभी ट्रेनों की तत्काल टिकट फुल हो जाते हैं। इससे यात्री परेशान होकर लौट जाते हैं। (09165) डाउन साबरमती एक्सप्रेस के 2एस बोगी में 75 से अधिक वेटिंग हैं, स्लीपर में 119 तो थर्ड एसी में 22 वेटिंग है। (09166) अप साबरमती एक्सप्रेस के 2एस बोगी में 34 वेटिंग, स्लीपर में 62 और एसी थर्ड में पांच वेटिंग है। (01062) अप पवन एक्सप्रेस के 2एस बोगी में 40, स्लीपर में 65 और थर्ड एसी में 40 वेटिंग है। (01061) पवन एक्सप्रेस के 2एस में 135 सीट खाली है, स्लीपर 18 वेटिंग तो थर्ड एसी में सात आरएसी है। (04649) अप सरयू यमुना एक्सप्रेस के 2एस बोगी में कोई टिकट नहीं (नो रूम) है। स्लीपर में 177 वेटिंग और थर्ड एसी में 15 वेटिंग है। (04650) डाउन सरयू यमुना एक्सप्रेस के 2एस बोगी में 34 वेटिंग, स्लीपर 35 वेटिंग और थर्ड एसी में 10 वेटिंग है। (02562) डाउन सेनानी एक्सप्रेस के 2एस बोगी में 45, स्लीपर में 48 वेटिंग और थर्ड एसी में 13 वेटिंग है। (02561) अप सेनानी एक्सप्रेस के 2एस बोगी में 33, स्लीपर में 38 और एसी में 11 वेटिंग है। (04007) सद्भावना एक्सप्रेस में 2एस बोगी में 124, स्लीपर में 86 और थर्ड ऐसी में छह वेटिंग है। (04016) डाउन सद्भावना एक्सप्रेस के 2एस बोगी में 45 सीट खाली है, स्लीपर में छह वेटिंग है, जबकि एसी में भी खाली है।
वाणिज्य अधीक्षक सुरेमनपुर कमलेश मीणा ने बताया कि इस स्टेशन पर एमएसटी का डिमांड बहुत ज्यादा है, लेकिन फिलहाल एमएसटी बनाने का आदेश नहीं है। पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने के लिए रोज साधारण टिकट दिया जाता है, लेकिन एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल बोगी में भी 2एस का टिकट आरक्षित होता है। ऐसे में एक्सप्रेस ट्रेनों में साधारण टिकट मान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें