फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आगमन की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। 17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रसड़ा में संभावी आगमन के मद्देनजर डीएम अदिति सिंह ने जिला और तहसील के अधिकारियों के साथ रसड़ा के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। श्रीनाथ परिसर में युद्ध स्तर पर सफाई और जल निकासी की जा रही है। ताकि सुविधानुसार कार्यक्रम करने में असुविधा न हो। वहीं, विभिन्न विभागों को लोकार्पण और शिलान्यास की सूची भी तैयार कर ली गई है। इसे शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

सीएम का ये कार्यक्रम लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़ा बताया जा रहा है। डीएम ने सर्व प्रथम स्थानीय श्रीनाथजी मठ परिसर के मैदान का अवलोकन किया गया। हेलीपैड स्थल के समीप श्रीनाथ बाबा मठ होने के कारण अन्य सुविधाओं पर चर्चा की। कृषि मंडी परिसर, पकवाइनार स्थित रामदल सूरजदेव पीजी कालेज प्रांगण, डायट परिसर का भी निरीक्षक किया। सभी स्थानों की साफ सफाई व अन्य सुविधाओं से लैस रखने के निर्देश दिए। ताकि आवश्यकतानुसार कहीं मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कराया जा सके। ज्यादा संभावना श्रीनाथ बाबा प्रांगण की मानी जा रही है क्योंकि यहां पर युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। उपजिलाधिकारी प्रभुदयाल, महन्थ कौशलेन्द्र गिरी, नपा के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी के देखरेख में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें