फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोडेड ट्रकों के पहिए को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बरौली चकरा मार्ग पर रेलवे कार्य में लगे लोडेड ट्रक के आवागमन से क्षतिग्रस्त सड़क से नाराज लोगों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में ट्रकों के पहिये रोक दिए। सड़क की मरम्मत कराने के बाद या अन्यत्र गिराकर हल्के वाहन से ले जाने की मांग करने लगे। जिस पर कार्य कर रही कंपनी के पहुंचे सुपरवाइजर ने इनकी मांगों पर सहमति जताते हुए अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही उसके बाद से आवगमन चालू हुआ।
विज्ञापन

भटनी इंदारा जंक्शन के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य शुरू है। जिसके लिए ट्रकों से गिट्टी पत्थर आदि जगह-जगह स्टोर किए जा रहे। इसी क्रम में बरौली चकरा मार्ग पर निगहुवां गांव के पास भी ट्रकों से गिट्टी गिराकर स्टोर किया जा रहा है। भारी लोडेड ट्रकों के आवागमन से यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बनकटवा चट्टी से लेकर निगहुवां तक स्थिति यह है कि ट्रकों के करवट लेने के दौरान कोई बड़ा हादसा होने का आभास होने लगता है। आये दिन बाइक व साइकिल सवार लोग सड़क में बने गड्ढे में गिरते रहते हैं। ट्रक ड्राइवरों से बार-बार कहने के बाद भी उनका आवगमन बंद न होने से आजिज आकर क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों को लेकर बुधवार की सुबह ट्रकों के आवागमन पर रोक लगा दी। जिसके चलते ट्रक जहां तहां खड़े हो गए। ड्राइवरों की सूचना के बाद कार्य करा रही कंपनी का सुपरवाइजर वहां पहुंचा। जिससे लोगों ने अपनी पीड़ा बताते हुए अपनी मांग रखी। कंपनी के प्रतिनिधि ने उनकी मांग को अपने अधिकारियों तक पहुंचाने के साथ ही इसका निस्तारण करने की बात कही। तब जाकर लोगों ने ट्रकों के आवागमन को चालू कर दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जयराम क्रांतिकारी, प्रधान लल्लन यादव, सुकेश चंद यादव, विनोद राजभर, मदन प्रसाद गोंड़, राममणि सिंह, राजू सिंह, महातम यादव, सतीश मिश्रा, साहब गोंड़, रामसेवक सिंह, जितेंद्र राजभर पूर्व प्रधान, रामशंकर प्रजापति, राजेश यादव, गोवर्धन शर्मा, डॉ. खरभान यादव, डॉ. सूर्यनाथ सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें