फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितता में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितता में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भवन व कायाकल्प के काम में गड़बड़ी मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। निर्माण कार्यों व कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों के डेस्क-बेंच की आपूर्ति में वित्तीय अनियमितता के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी को जिला विकास अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। ग्राम विकास अधिकारी के पास ही पांच ग्राम पंचायतों के सचिव का भी कार्यभार था और सभी ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता पाई गई है।
करीब डेढ़ माह पहले स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक शैलेश ओझा ने चिलकहर ब्लॉक के छह गांवों में सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण व ऑपरेशन कायाकल्प योजना से कराए गए कार्यों का सत्यापन किया। सभी गांवों में कार्यों में कमियां पाई गई थीं। ग्राम पंचायत वीरपुर सामुदायिक शौचालय के कक्ष का निर्माण एवं बाहर प्लास्टर कराकर छोड़ दिया गया है। शौचालय की शीट, यूरिनल, स्नानघर, नल, टोटी, फर्श, पानी एवं बिजली की आपूर्ति, टाइल्स और दरवाजे का काम नहीं कराया गया था। पंचायत भवन भी अर्धनिर्मित पाया गया। ग्राम पंचायत में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरपुर भागीपुर (तकिया) का शौचालय ठीक नही था। ग्राम पंचायत हथौड़ी में सामुदायिक शौचालय में महिला एवं पुरुष हेतु अलग-अलग शौचालय का निर्माण कराया गया। पुरुष शौचालय का कार्य अधूरा ही था। ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्कूल शौचालय भी खराब पाया गया। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय में टाइल्स भी नहीं लगवाई गई थी। ग्राम पंचायत पियरही में सामुदायिक शौचालय के निर्माण में कक्ष का निर्माण एवं अंदर बाहर प्लास्टर कराकर छोड़ दिया गया है। निम्नस्तर के मसालों का प्रयोग किया गया है जिस कारण दीवार जर्जर हो रही है, उक्त निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब मिली। इसके अलावा झूठीपुर, कुकुरहा, बलुआ गांव में भी कार्य में कमियां मिली। सभी गांवों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों के डेस्क-बेंच की आपूर्ति भी मानक के अनुसार नहीं मिली। रिपोर्ट मिलने पर डीडीओ, नलकूप विभाग के सहायक अभियंता व लोनिवि प्रांतीय खंड के अवर अभियंता ने पूरे मामले की जांच की। जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आया। इसके बाद जिला विकास अधिकारी ने इन गांवों सचिव के तौर पर कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी पंकज कुमार गोंड को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
चिलकहर ब्लॉक के कई गांवों में विभिन्न मदों से कराए गए कार्यों की जांच में अनियमितता मिली है। इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
- राजित राम मिश्र, जिला विकास अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें