फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दिल्ली को हराकर फाइनल में पहुंची वाराणसी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। डायमंड क्रिकेट समिति की ओर से जनता इंटर कालेज नगरा के मैदान में शनिवार को डायमंड राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल वाराणसी और नई दिल्ली के बीच खेला गया।प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम ने नई दिल्ली को दो विकेट से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में नई दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 159 रन का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया। आदित्य ने 34 बॉल पर 6 चौके और 4 छक्के के सहयोग से 53 रन, वशिष्ठ ने 16 बॉल पर 1 चौके तथा 3 छक्का के बदौलत 28 रन तथा ऋषभ ने 23 बॉल पर 2 चौके तथा 2 छक्के के बदौलत 26 रन बनाए। वाराणसी के तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए कृष्ण मुरारी ने 3.2 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट तथा गौरव ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी वाराणसी की टीम ने लक्ष्य का पिछा करते हुए 19 ओवर में 9 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया तथा फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। वाराणसी के बल्लेबाज सम्राट ने 30 बॉल पर 4 चौके और 3 छक्के के बदौलत 45 रन की पारी खेली जबकि ओम ने 11 बॉल पर 4 चौके तथा 2 छक्के के सहयोग से 28 रन का स्कोर खड़ा किया। नई दिल्ली के तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रवीण ने 2 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट हासिल किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वाराणसी के कृष्ण मुरारी को शिक्षक दिव्य प्रताप सिंह उर्फ जुगुनू द्वारा दिया गया। मैच में कमेंटेटर की भूमिका में अब्दुल्लाह शाह,मो अरबाज, स्कोरिंग का कार्य आयान इश्तेयाक, वकील अहमद तथा राजेश यादव ने किया। जबकि अंपायर की भूमिका का निर्वहन एहसान खान व मिथिलेश पांडेय ने निभाया। आयोजक डॉ संजय सिंह, प्रो समरजीत सिंह,चुलबुल पांडेय, पिंकू गुप्ता, धर्मपाल मद्धेशिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें