फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: श्रवण हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेवती पुलिस ने पांच दिन बाद श्रवण हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साजिश रचने वाली महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रेवती थाने के श्रीनगर ग्राम पंचायत के मेघा मठ स्कूल के पीछे 27 जनवरी की सुबह जयशंकर यादव उर्फ श्रवण कुमार निवासी सबलपुर करमानपुर थाना बैरिया का खून से लथपथ शव मिला था। श्रवण के चाचा हरिओम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। श्रवण के मोबाइल की काॅल डिटेल व पूछताछ के आधार पर पुलिस जांच में जुटी थी। शनिवार को थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने हत्याकांड में मणि बहादुर सिंह उर्फ बेचन सिंह निवासी पियरौटा को पियरौटा नहर पुलिया से तथा चन्द्रावती देवी पत्नी लक्ष्मण यादव निवासी सबलपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो ईंटें बरामद कीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी चन्द्रावती के पति लक्ष्मण यादव प्रापर्टी डीलर था। इसके साथ श्रवण काम करता था। लक्ष्मण उसे काफी मानते थे। ये बात चंद्रावती को नागवार गुजरती थी। श्रवण ने चंद्रावती की कुछ शिकायत भी लक्ष्मण से की थी, इससे चन्द्रावती उसे द्वेष रखती थी। इसलिए हत्या की साजिश रची। चार युवकों ने श्रवण को खाने पीने के बहाने बुलाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार हत्या के मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें