फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कारसेवकों पर गोली चलवाने के फैसले को सपा सांसद सनातन पांडेय ने बताया सही, बोले- मुलायम ने संविधान बचाया

Mon, 09 Nov 2026 06:26 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, यूपी

सार

बलिया सांसद सनातन पांडेय ने 1990 में कारसेवकों पर गोली चलाने के मुलायम सिंह यादव के फैसले को संविधान की रक्षा के लिए सही ठहराया। उन्होंने भाजपा पर घटना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की प्रचंड जीत का दावा किया।
विज्ञापन
सनातन पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के बलिया सांसद सनातन पांडेय ने 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने संविधान की रक्षा और संभावित गृहयुद्ध को रोकने के लिए गोली चलाने का आदेश दिया था। उनका यह फैसला बिल्कुल सही था। भाजपा तीन दशक से अधिक समय से इस घटना का राजनीतिकरण कर जनता को गुमराह कर रही है।

विज्ञापन


सांसद सनातन पांडेय सोमवार को पांडेपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय विवादित स्थल पर अदालत का स्थगन आदेश था। ऐसे में वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी थी।

भाजपा के नैरेटिव पर उठाए सवाल
सनातन पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी लंबे समय से 1990 की घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाकर इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने भाजपा के नैरेटिव पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उसके शासनकाल में हुए बड़े आंदोलनों के दौरान गोली चलाने के आदेश के लिए कौन जिम्मेदार था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने संविधान की रक्षा के लिए गोली चलाने का आदेश दिया था तो यह बिल्कुल सही कार्रवाई थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भारतीय सेना की तैनाती के बावजूद कारसेवक विवादित स्थल तक कैसे पहुंच गए। इसके लिए केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

योगी की मांग के बाद आया बयान
सांसद का यह बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस हालिया मांग के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से 1990 की घटना से प्रभावित कारसेवकों से माफी मांगने को कहा था। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए सनातन पांडेय ने मुलायम सिंह यादव के फैसले का बचाव किया।

2027 में सपा की प्रचंड जीत का दावा
सांसद ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में समाज में केवल भेदभाव पैदा किया है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव के मूड में है और समाजवादी पार्टी की प्रचंड जीत होगी। उन्होंने चंदा चोरी के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें