फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने महबूबा मुफ्ती पर साधा निशाना, कहा- अफगानिस्तान चली जाएं 

Fri, 10 Sep 2021 07:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

राज्यमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान जिस तरह बच्चों और महिलाओं पर अत्याचार कर रहा है। उसपर महबूबा मुफ्ती को भी महिलाओं के अधिकार की आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला के बयान की कड़ी निंदा की है। कहा कि अगर महबूबा मुफ्ती को शरिया कानून अच्छा लगता है तो अफगानिस्तान चलीं जाएं। शरिया कानून लागू हो गया तो जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री बयान दे रही हैं, वो नहीं दे पाएंगी।

विज्ञापन


कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान जिस तरह बच्चों और महिलाओं पर अत्याचार कर रहा है, महबूबा मुफ्ती भी महिला हैं, उन्हें महिलाओं के अधिकार की आवाज उठानी चाहिए। पाकिस्तान की ओर से तालिबान की मदद पर कहा कि जो जैसा बोता है वैसा ही काटता है। आने वाले समय में पाकिस्तान की दुर्गति दिखाई देगी। अफगानिस्तान में जो तालिबानी व्यवस्था बनाई जा रही है, वही पाकिस्तान को भी अपने कब्जे में लेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें