फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: चुनाव नतीजों से पहले ही थानाध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को दी कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई, वीडियो वायरल 

Tue, 08 Mar 2022 10:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

बलिया के एक थानाध्यक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें थानाध्यक्ष भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बलिया नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को बधाई देते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो दो मार्च का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जिसमें दुबहड़ थाना के थानाध्यक्ष राजकुमार भारतीय जनता पार्टी नेता दयाशंकर सिंह को चुनाव नतीजों से पहले ही कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलिया नगर विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी भी हैं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही दयाशंकर सिंह की कार सामने से आकर थोड़ी धीमी होती है, एसएचओ सामने से आते हैं और कहते हैं, 'मैं सर आपका थानाध्यक्ष हूं, कैबिनेट मंत्री की शुभकामनाएं देते हुए आपको स्कॉर्ट करते हुए चल रहा हूं। इस बाबत थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि चुनाव के पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को बधाई देने की बात औपचारिक थी, गलत तरीके से इस वीडियो को प्रस्तुत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें