अनगरा। थाना क्षेत्र के बछईपुर चट्टी पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
नगरा कस्बा निवासी राजेश चौरसिया (39) पुत्र लक्ष्मी चौरसिया रिश्तेदारी में राजागांव खरौनी गया था। वहां से देर रात वापस घर आ रहा था। बछईपुर चट्टी पर नगरा के तरफ से जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिजन उसे घायल अवस्था में मऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रमाशंकर के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है।