फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक की कुछ दिन पहले हुई थी शादी, दूसरे का हुआ था छेका; मचा कोहराम

Sun, 05 May 2024 05:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूरज की पत्नी बदहोश हो गई। कुछ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। गुड्डू का दो दिन पहले छेका हुआ था। उसके परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन
मृत युवकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बांसडीह-मिश्रवालिया गांव की नहर के पास तेज रफ़्तार अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकरा जाने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, दूसरे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृत युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। वहीं, इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


कस्बे के वार्ड नंबर-12 काठबंधवा निवासी गुड्डू राजभर (24) पुत्र सुरेंद्र और सूरज राजभर (25) पुत्र मुनिनाथ अपनी बाइक से किसी कार्यवश मैरीटर से बांसडीह जा रहे थे। अभी वह मिश्रवालिया पहुंचे थे कि सड़क के किनारे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने घायलों के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने गुड्डू राजभर को मृत घोषित कर दिया। सूरज राजभर की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने सूरज की गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस में ही उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूरज की अभी कुछ दिनों पहले ही शादी हुई थी। गुड्डू का दो दिन पहले छेका हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें