फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत, एक की नहीं हो पाई शिनाख्त, दूसरी शौच को जाते समय चपेट में आई

Thu, 26 Aug 2021 06:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में दो अलग-अलग स्थानों पर महिलाएं ट्रेन की चपेट में आई हैं। एक हादसा गायघाट में मालगाड़ी की चपेट में आने से हुआ है, तो दूसरा चितबड़ागांव के धर्मापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में दो स्थानों पर ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई है। एक अज्ञात महिला की चितबड़ागांव के धर्मापुर रेलवे क्रॉसिंग से पश्चिम में ट्रेन से कटकर जान गई है। वहीं, गायघाट गांव के सामने एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के पास बलिया-छपरा रेल लाइन पर गायघाट की एक महिला की गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। गायघाट निवासी महिला कांति देवी(35) पत्नी विनोद राजभर गुरुवार की तड़के शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी बीच सुबह 5:50 बजे महिला छपरा की ओर गुजर रही एक मालगाडी़ के चपेट में आ गई।

चालक ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर रेवती को दी। प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय ने मौक पर पहुंच कर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका कान्ति देवी के दो पुत्र हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम शाहापुर गांव के सामने रेल पटरी के बगल में 32 वर्षीय महिला का संदिग्ध हाल में शव मिला। महिला के सिर में गंभीर चोटें हैं व दोनों पैर टूट गए हैं। सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

रेलवे और स्थानीय पुलिस ने उसकी शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चला। कयास लगाया जा रहा है कि रात के गुजरी किसी ट्रेन से इस महिला के साथ हादसा हुआ होगा। पुलिस ने शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें