फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः विधायक सुरेंद्र सिंह का आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में दो लोग गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 12:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह से संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया था। इसमें उनकी आवाज को एडिट कर गाना गाते दिखाया गया था। इस वीडियो को पोस्ट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
arrest - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह का बीते सोमवार को एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र सिंह की वीडियो फुटेज में छेड़छाड़ कर उसमें आपत्तिजनक सामग्री जोड़ कर सोशल मीडिया पर डाला गया था।  इसमें उनकी आवाज को एडिट कर गाना गाते दिखाया गया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर डाला गया था, उस वीडियो में छेड़छाड़ करके एक आपत्तिजनक गीत डाला गया था। ऐसा लग रहा था मानो खुद विधायक वह गीत गा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले बिहारी सिंह की शिकायत पर गत 31 मई को निखिल दुबे और बिट्टू सिंह के विरुद्ध आईटी एक्ट अधिनियम की धारा 66 के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया था। दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें