फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया- रेवती मुख्य मार्ग स्थित गंगा पांडेय का टोला गांव के समीप पिकअप से बचने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंटू यादव (18) तथा नितेश यादव (19) निवासी नवकागांव मांझा मंगवाल की अपराह्न बैरिया से अपने गांव की ओर जा रहे थे। अभी रेवती थाना क्षेत्र के गंगा पांडेय के टोला के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक सामने से पिकअप आ गई जिससे बचने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। इससे बाइक सवार मंटू यादव और नितेश यादव घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें