फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अबतक 57 कोरोना पॉजिटिव मिले थे लेकिन सोमवार को दो और संक्रमित मिल गए जिससे इनकी संख्या अब 59 हो गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि सोमवार को दो पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें एक गड़वार ब्लाक के अरईपुर और दूसरा चिलकहर ब्लाक के बुढ़ऊ का निवासी हैं। दोनों गांवों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है जिससे हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। पहले हॉटस्पाट की संख्या 42 थी लेकिन इनमें से दो 15 और 17 मई को बनाए गए हॉटस्पॉट गांव 21 दिन की अवधि पूरी होने पर मुक्त कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि दो नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कुल 59 पॉजिटिव केस हो गए हैं। पहले भर्ती 57 मरीजों में से 36 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। नए दो हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है और दोनोें इलाकों को सील करने आदि का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें